Posts

Showing posts from May, 2022

खांडवी

  सामग्री:-   बेसन - एक कप,  दही - एक कप,  अदरक (कटी हुई) - आधा छोटा चम्मच,  हरी मिर्च (कटी हुई) - एक छोटा चम्मच,  नमक - स्वादानुसार,  हल्दी पाउडर - चौथाई छोटा चम्मच,  हींग - एक चुटकी। विधि:-   मिक्सी के जार में बेसन, दही, अदरक, हरी मिर्च, नमक और हींग डालकर पीस लें।  अब मिश्रण में दो कप पानी मिलाकर एक बार और मिक्सी में फेंट लें।  खांडवी का बैटर तैयार है।  एक प्लेट पर तेल लगाकर उसे चिकना कर लें।  इस पर बैटर की पतली लेयर बिछाकर 200 डिग्री सेल्सियस पर चार मिनट तक बेक करें।  प्लेट को निकाल कर खांडवी को काटकर रोल कर लें।  जब सारी खांडवी तैयार हो जाए तो तड़का तैयार करें।  तड़के लिए दो चम्मच तेल में राई, करी पत्ता, हींग, तिल, सूखा नारियल डालें।  खांडवी पर तड़का डालें।

क्रिस्पी तिलपारे

  सामग्री:  मैदा - दो कप, सूजी - आधा कप, बूरा - आधा कप, देसी घी - चार चम्मच, सफेद तिल - चार चम्मच, तेल या देसी घी - तलने के लिए, इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच। विधि:  सबसे पहले मैदा और सूजी को छान लीजिए। इसमें चार चम्मच देसी घी, बूरा, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण में थोड़ा घी और मिला लें। हल्के गर्म पानी से इसे आटे की तरह गूंथ लीजिए। अब मिश्रण को 15-20 मिनट तक ढककर रख दीजिए। अब आटे को दोबारा से गूंथ लीजिए। इसके बाद एक बड़ी लोई बनाकर मोटी रोटी बेल लीजिए। चाकू की मदद से छोटे-छोटे कट लगा लीजिए। स्टील की कटोरी से छोटे-छोटे गोले काट लें। अब कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लीजिए। तैयार है स्वादिष्ट मीठे तिल पारे। ठंडा होने पर इन्हें डिब्बे में स्टोर कर लें।

प्याज के पकौड़े

  सामग्री:-   प्याज- चार-पांच (मध्यम आकार के),  बेसन एक कप,  जीरा,  साबुत धनिया,  अनारदाना- एक-एक छोटा चम्मच,  हरी मिर्च-दो, हरा धनिया-दो बड़ा चम्मच,  मीठा सोडा- एक चुटकी,  अदरक एक छोटा टुकड़ा,  तेल - तलने के लिए,  नमक एवं चाट मसाला - स्वादानुसार।  विधिः-  प्याज को छीलकर पतले और लम्बे टुकड़ों में काट लें।  एक बड़े कटोरे में प्याज में हल्का सा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।  इससे प्याज अतिरिक्त पानी छोड़ देगा।  अब इसमें बेसन, बारीक कटा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, साबुत धनिया, मीठा सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।  गर्म -तेल पर मध्यम आंच पर पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें।  तैयार है पकौड़े, चाट मसाला डालकर चटनी से सर्व करें।

ऐसे बनाएं तिल चॉकलेट के लजीज लड्डू

  सामग्री:-  250 ग्राम भुने हुए तिल,  250 ग्राम खोवा (मावा).  आधा कप चॉकलेट चिप्स, 250 ग्राम चीनी। विधिः-  सबसे पहले भुने हुए तिलों को मिक्सी में हल्का-सा पीस लें।  फिर चीनी में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं फिर कद्दूकस करके खोवा व पिसा हुआ तिल उसमें मिला दें।  इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से कुछ चिप्स चिपका कर सजाएं और पेश करें।

हल्दी का साग

  सामग्री:-  हल्दी- 250 ग्राम,  दही -250 ग्राम,  हींग-चुटकीभर नमक- स्वादानुसार,  मिर्च पाउडर - दो छोटा चम्मच,  धनिया पाउडर -दो छोटा चम्मच,  अमचूर - एक छोटा चम्मच,  गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच,  देशी घी-दो बड़ा चम्मच। विधिः-  कच्ची हल्दी अच्छी तरह से धो लें।  जब पानी अच्छे से सूख जाए तो इसे छील लें।  अब सारी हल्दी कद्दूकस कर लें।  एक कड़ाही गर्म करें। इसमें देशी घी डालें।  इसमें हींग और जीरा डालें।  दही को अच्छी तरह से फेंट लें।  दही को छौंक में डालें और लगातार चलाते रहें।  इसे तब तक चलाना है, जब तक घी ऊपर न आ जाए।  अगर आप दही को लगातार नहीं चलाएंगे तो यह फट जाएगा।  घी ऊपर आने पर सारे मसाले और कच्ची हल्दी भी डाल दें।  कुछ देर पकने दें। तैयार है हैल्दी हल्दी का साग। 

जाफरानी पुलाव

  सामग्री:-  बासमती चावल - दो कप,  केसर - एक चम्मच,  काजूएक चम्मच,  बादाम - दो चम्मच,  किशमिश-दो चम्मच,  दूध-1/3 कप,  प्याज- एक,  चीनी - एक चम्मच,  इलायची पाउडर - एक चम्मच,  पानी- दो कप,  नमक- स्वादानुसार।  विधिः-  थोड़े से गर्म दूध में केसर मिलाकर अलग रख दें।  पैन में - एक चम्मच घी डालकर धुला हुआ बासमती चावल डालें और खुशबू आने तक भूनें।  अब इसमें केसर वाला दूध, पानी और नमक डालें और पैन को ढककर हल्की आंच पर 15 मिनट तक पकाएं।  अब दूसरे पैन में एक चम्मच घी गर्म करें।  उसमें कटी हुई प्याज डालकर भूरा होने तक पकाएं। फिर चीनी डालें।  उसके बाद उसमें कटे सूखे मेवे डालकर मिक्स करें।  जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे ढक दें और गैस बंद कर दें।  जब चावल पक जाएं तो उसमें इलायची पाउडर और रोस्ट किया हुआ प्याज मिलाकर सर्व करें।

तिल आटा कुकीज

  तैयारी का समय: 10 मिनट  बनाने का समय : 30 मिनट  सर्विंगः 3-4 लोगों के लिए  कैलोरी 62 सामग्री:- गेहूं का आटा -100 ग्राम,  भुनी मूंगफली - 50 ग्राम,  भुने तिल - 50 ग्राम, मिल्क पाउडर-25 ग्राम,  चीनी-75  ग्राम,  घी-100 ग्राम और बेकिंग पाउडर आधा चम्मच।  विधि:-  मूंगफली और तिल को बारीक पीस लें।  अब इसमें आटा, मिल्क व बेकिंग पाउडर मिला लें।  घी व चीनी को अच्छी तरह से फेट लें और इसमें आटा का मिश्रण मिलाकर हल्के हाथों से मिलाएं।  जब आटा तैयार हो जाए तो इसे बेलकर मनचाहे आकार में काट लें।  150 डिग्री पर बीस मिनट के लिए बेक करें।  इसे चाय या कॉफी के साथ परोसें।v

श्रीखंड

  सामग्री:- दही- आधा किलो (फुलक्रीम दूध से बना हुआ),  दूध- एक बड़ा चम्मच,  केसर - एक चौथाई छोटा चम्मच शहद- एक चौथाई कप,  ड्राई फ्रूट्स - गार्निशिंग के लिए।    विधिः-  सबसे पहले बड़े कटोरे पर छलनी रखें।  उसके ऊपर सफेद सूती कपड़ा बिछा दें।  अब दही को कपड़े पर डालें और इसे बांध कर किसी भारी चीज से दबाकर फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए रख दें।  गर्मी में दही तीन घंटे से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।  अब एक चम्मच गर्म दूध में केसर मिलाकर अलग रख दें।  फिर फ्रिज में से दही निकालकरएक कटोरे में निकालें और इसे अच्छी तरह से फेंट लें।  इसके बाद इसमें केसर वाला दूध मिलाएं और फिर से अच्छी तरह से फेंटें।  अब इसमें शहद मिलाएं और तब तक फेंटें, जब तक यह अच्छी तरह से फूल न जाए।  इसके बाद इसे किसी बाउल में निकाल लें और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें। तैयार है स्वादिष्ट श्रीखंड।

अलग-अलग तरह से लें आम का मजा

मैंगो कार्ड रबड़ी मेवा श्रीखण्ड तैयारी का  समय: 10 मिनट  बनाने का समय: 15 मिनट सर्विंगः3 लोगों के लिए  कैलोरी 514 सामग्रीः-  शक्कर-स्वादानुसार, दूध-एक किलो, दही-एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच बादाम और पिस्ता तले हुए एक बड़ा चम्मच, दो हापुस आम की कतरन दूध में भीगी केसर चुटकी भर। विधिः-  कढ़ाही में दूध गर्म कर आधा होने तक उबालें।  गुनगुना होने पर उसका दही जमा दे।  अब जमे हुए दही को मलमल के कपडे में बांधकर एक घंटे तक लटका  दे।  कटे हुए आम को मिक्सी में पीसकर गूदा तैयार कर ले।  इसमें बादाम, पिस्ते. शक्कर, इलायची पाउडर, केसर,दही रबड़ी डालकर अच्छी तरह मिला लें।  मैंगो कर्ड रबड़ी मेवा श्रीखण्ड को फ्रिज में ठंडा करके केसर,आम के टुकड़े, बादाम, पिस्ते डालकर ठंडा परोसें। मैंगो मालपुआ  तैयारी का समय:-20 मिनट  बनाने का समय:-15 मिनट  सर्विंग:- लोगो के लिए  कैलोरी 200  सामग्री:-  आम का गूदा -1/2 कप, गेहूं का आटा-1 कप, मैदा1/4 कप, सूजी-1/4 कप. दूध-15 कप,केसर-12 धागे, इलायची पाउडर-एक चुटकी, चीनी- 1कप, पानी- 1कप...

मोहनथाल बनाने की विधि | Mohanthal Recipe

Image
सामग्री: चना दाल - दो कप देसी घी - आधा कप गुड़ एक कप पानी - आधा कप इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच ड्राई फ्रूट्स की कतरन - सजावट के लिए। विधिः चने की दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें।  एक बार छानने के बाद, जो मोटा चूरा बच जाए, उसे फिर से मिक्सी में पीस लें। इस तरह मोटा बेसन तैयार करें। अब डेढ़ कप बेसन को 2-3 मिनट तक सूखा रोस्ट करें।  अब इसमें देसी घी मिलाएं। बेसन को तब तक भूनें, जब तक घी न छूट जाए और मिश्रण हल्का न हो जाए। इसे अलग रख दें। एक बर्तन में गुड़ और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें।  अब चाशनी में बेसन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर डालें।  मिश्रण को थोड़ी देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक प्लेट को घी से चिकना कर लें। इसमें मोहनथाल का मिश्रण डालें।  ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाकर -15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। मोहनथाल को मनचाहे -आकार में काट कर सर्व करें।

ऐसे बनाएं तिल चॉकलेट के लजीज लड्डू

  सामग्री: - 250 ग्राम भुने हुए तिल, 250 ग्राम खोवा (मावा), आधा कप चॉकलेट चिप्स, 250 ग्राम चीनी। विधिः - सबसे पहले भुने हुए तिलों को मिक्सी में हल्का-सा पीस लें।  फिर चीनी में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं फिर कद्दूकस करके खोवा व पिसा हुआ तिल उसमें मिला दें।  इस मिश्रण को ठंडा होने दें।  इसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से कुछ चिप्स चिपका कर सजाएं और पेश करें।

तिल मावा रोल्स

जोधपुर  की ईशा माथुर होम शेफ हैं।  उन्होंने तिल का बेहतरीन उपयोग करते  हुए मकर संक्रांति के लिए मिठाई बनाई है। तैयारी का समयः 10 मिनट  बनाने का समयः 40 मिनट  सविंग: 3-4 लोगों के लिए सामग्री: - सफेद तिल-250 ग्राम, मावा-200 ग्राम,  गुड़-200 ग्राम,  इलायची पाउडर-एक छोटा चम्मच,  सूखे मेवे की कतरन-2 चम्मच।  विधिः – सफेद तिल को भून लें।  3-4 चम्मच अलग करके बाकी के तिल पीसें।  अब मावा भूनकर गुड़, पिसे हुए तिल, इलायची व साबुत तिल डालें।  ठंडा करके सिल्वर फॉयल पर हल्का घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और बेलन से बेल लें।  इसमें सूखे मेवे डालकर रोल बनाएं व टुकड़े काट लें।

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

  इ स मौसम में मौसमी फल  और सब्जियां खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। सर्दियों में तिल के तेल का प्रयोग सब्जियां और परांठे बनाने में करें।  तिल और आंवला, दोनों ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।  पिंडखजूर को भी डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।  तेल, घी और गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।  हालांकि डायबिटीज के मरीजों को गुड़ और अन्य मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।  कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खानी चाहिए।  ओमेगा-3 के लिए अखरोट, बादाम, अलसी, चिरौंजी और चिलगोजा का सेवन किया जा सकता है।  सर्दियों में ये ताकत देने के साथ-साथ शरीर को गर्मी भी देंगे।  दानामेथी, सहजन, गोंद और सौंठ से बने लड्डू भी शारीरिक ताकत देने में सहायक होते हैं।