क्रिस्पी तिलपारे
सामग्री: मैदा - दो कप, सूजी - आधा कप, बूरा - आधा कप, देसी घी - चार चम्मच, सफेद तिल - चार चम्मच, तेल या देसी घी - तलने के लिए, इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच।
विधि: सबसे पहले मैदा और सूजी को छान लीजिए। इसमें चार चम्मच देसी घी, बूरा, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण में थोड़ा घी और मिला लें। हल्के गर्म पानी से इसे आटे की तरह गूंथ लीजिए। अब मिश्रण को 15-20 मिनट तक ढककर रख दीजिए। अब आटे को दोबारा से गूंथ लीजिए। इसके बाद एक बड़ी लोई बनाकर मोटी रोटी बेल लीजिए। चाकू की मदद से छोटे-छोटे कट लगा लीजिए। स्टील की कटोरी से छोटे-छोटे गोले काट लें। अब कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लीजिए। तैयार है स्वादिष्ट मीठे तिल पारे। ठंडा होने पर इन्हें डिब्बे में स्टोर कर लें।
Comments
Post a Comment