तिल मावा रोल्स

जोधपुर  की ईशा माथुर होम शेफ हैं। 

उन्होंने तिल का बेहतरीन उपयोग करते 

हुए मकर संक्रांति के लिए मिठाई बनाई है।

  • तैयारी का समयः 10 मिनट 

  • बनाने का समयः 40 मिनट 

  • सविंग: 3-4 लोगों के लिए

सामग्री: -

  • सफेद तिल-250 ग्राम, मावा-200 ग्राम, 

  • गुड़-200 ग्राम, 

  • इलायची पाउडर-एक छोटा चम्मच, 

  • सूखे मेवे की कतरन-2 चम्मच। 

विधिः –

  1. सफेद तिल को भून लें। 

  2. 3-4 चम्मच अलग करके बाकी के तिल पीसें। 

  3. अब मावा भूनकर गुड़, पिसे हुए तिल, इलायची व साबुत तिल डालें। 

  4. ठंडा करके सिल्वर फॉयल पर हल्का घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और बेलन से बेल लें। 

  5. इसमें सूखे मेवे डालकर रोल बनाएं व टुकड़े काट लें।

Comments

Popular posts from this blog

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

श्रीखंड