लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत
इ स मौसम में मौसमी फल और सब्जियां खाने से इम्युनिटी बढ़ती है।
सर्दियों में तिल के तेल का प्रयोग सब्जियां और परांठे बनाने में करें।
तिल और आंवला, दोनों ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
पिंडखजूर को भी डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।
तेल, घी और गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
हालांकि डायबिटीज के मरीजों को गुड़ और अन्य मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खानी चाहिए।
ओमेगा-3 के लिए अखरोट, बादाम, अलसी, चिरौंजी और चिलगोजा का सेवन किया जा सकता है।
सर्दियों में ये ताकत देने के साथ-साथ शरीर को गर्मी भी देंगे।
दानामेथी, सहजन, गोंद और सौंठ से बने लड्डू भी शारीरिक ताकत देने में सहायक होते हैं।
Comments
Post a Comment