श्रीखंड

 सामग्री:-

  • दही- आधा किलो (फुलक्रीम दूध से बना हुआ), 

  • दूध- एक बड़ा चम्मच, 

  • केसर - एक चौथाई छोटा चम्मच शहद- एक चौथाई कप, 

  • ड्राई फ्रूट्स- गार्निशिंग के लिए। 

 विधिः- 

  1. सबसे पहले बड़े कटोरे पर छलनी रखें। 

  2. उसके ऊपर सफेद सूती कपड़ा बिछा दें। 

  3. अब दही को कपड़े पर डालें और इसे बांध कर किसी भारी चीज से दबाकर फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए रख दें। 

  4. गर्मी में दही तीन घंटे से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। 

  5. अब एक चम्मच गर्म दूध में केसर मिलाकर अलग रख दें। 

  6. फिर फ्रिज में से दही निकालकरएक कटोरे में निकालें और इसे अच्छी तरह से फेंट लें। 

  7. इसके बाद इसमें केसर वाला दूध मिलाएं और फिर से अच्छी तरह से फेंटें। 

  8. अब इसमें शहद मिलाएं और तब तक फेंटें, जब तक यह अच्छी तरह से फूल न जाए। 

  9. इसके बाद इसे किसी बाउल में निकाल लें और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें। तैयार है स्वादिष्ट श्रीखंड।

Comments

Popular posts from this blog

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

तिल मावा रोल्स