प्याज के पकौड़े
सामग्री:-
प्याज- चार-पांच (मध्यम आकार के),
बेसन एक कप,
जीरा,
साबुत धनिया,
अनारदाना- एक-एक छोटा चम्मच,
हरी मिर्च-दो, हरा धनिया-दो बड़ा चम्मच,
मीठा सोडा- एक चुटकी,
अदरक एक छोटा टुकड़ा,
तेल - तलने के लिए,
नमक एवं चाट मसाला - स्वादानुसार।
विधिः-
प्याज को छीलकर पतले और लम्बे टुकड़ों में काट लें।
एक बड़े कटोरे में प्याज में हल्का सा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
इससे प्याज अतिरिक्त पानी छोड़ देगा।
अब इसमें बेसन, बारीक कटा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, साबुत धनिया, मीठा सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
गर्म -तेल पर मध्यम आंच पर पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें।
तैयार है पकौड़े, चाट मसाला डालकर चटनी से सर्व करें।
Comments
Post a Comment