जाफरानी पुलाव

 सामग्री:- 

  • बासमती चावल - दो कप, 

  • केसर - एक चम्मच, 

  • काजूएक चम्मच, 

  • बादाम - दो चम्मच, 

  • किशमिश-दो चम्मच, 

  • दूध-1/3 कप, 

  • प्याज- एक, 

  • चीनी - एक चम्मच, 

  • इलायची पाउडर - एक चम्मच, 

  • पानी- दो कप, 

  • नमक- स्वादानुसार। 

विधिः- 

  1. थोड़े से गर्म दूध में केसर मिलाकर अलग रख दें। 

  2. पैन में - एक चम्मच घी डालकर धुला हुआ बासमती चावल डालें और खुशबू आने तक भूनें। 

  3. अब इसमें केसर वाला दूध, पानी और नमक डालें और पैन को ढककर हल्की आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। 

  4. अब दूसरे पैन में एक चम्मच घी गर्म करें। 

  5. उसमें कटी हुई प्याज डालकर भूरा होने तक पकाएं। फिर चीनी डालें। 

  6. उसके बाद उसमें कटे सूखे मेवे डालकर मिक्स करें। 

  7. जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे ढक दें और गैस बंद कर दें। 

  8. जब चावल पक जाएं तो उसमें इलायची पाउडर और रोस्ट किया हुआ प्याज मिलाकर सर्व करें।

Comments

Popular posts from this blog

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

श्रीखंड

तिल मावा रोल्स