खांडवी

 सामग्री:- 

  • बेसन - एक कप, 
  • दही - एक कप, 
  • अदरक (कटी हुई) - आधा छोटा चम्मच, 
  • हरी मिर्च (कटी हुई) - एक छोटा चम्मच, 
  • नमक - स्वादानुसार, 
  • हल्दी पाउडर - चौथाई छोटा चम्मच, 
  • हींग - एक चुटकी।

विधि:- 

  1. मिक्सी के जार में बेसन, दही, अदरक, हरी मिर्च, नमक और हींग डालकर पीस लें। 
  2. अब मिश्रण में दो कप पानी मिलाकर एक बार और मिक्सी में फेंट लें। खांडवी का बैटर तैयार है। 
  3. एक प्लेट पर तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। 
  4. इस पर बैटर की पतली लेयर बिछाकर 200 डिग्री सेल्सियस पर चार मिनट तक बेक करें।
  5.  प्लेट को निकाल कर खांडवी को काटकर रोल कर लें। 
  6. जब सारी खांडवी तैयार हो जाए तो तड़का तैयार करें। 
  7. तड़के लिए दो चम्मच तेल में राई, करी पत्ता, हींग, तिल, सूखा नारियल डालें। खांडवी पर तड़का डालें।

Comments

Popular posts from this blog

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

श्रीखंड

तिल मावा रोल्स