मोहनथाल बनाने की विधि | Mohanthal Recipe



सामग्री:

  • चना दाल - दो कप
  • देसी घी - आधा कप
  • गुड़ एक कप
  • पानी - आधा कप
  • इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स की कतरन - सजावट के लिए।


विधिः
  • चने की दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें। 
  • एक बार छानने के बाद, जो मोटा चूरा बच जाए, उसे फिर से मिक्सी में पीस लें। इस तरह मोटा बेसन तैयार करें। अब डेढ़ कप बेसन को 2-3 मिनट तक सूखा रोस्ट करें। 
  • अब इसमें देसी घी मिलाएं। बेसन को तब तक भूनें, जब तक घी न छूट जाए और मिश्रण हल्का न हो जाए। इसे अलग रख दें। एक बर्तन में गुड़ और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें। 
  • अब चाशनी में बेसन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर डालें। 
  • मिश्रण को थोड़ी देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक प्लेट को घी से चिकना कर लें। इसमें मोहनथाल का मिश्रण डालें। 
  • ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाकर -15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। मोहनथाल को मनचाहे -आकार में काट कर सर्व करें।

Comments

Popular posts from this blog

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

श्रीखंड

तिल मावा रोल्स