अलग-अलग तरह से लें आम का मजा
मैंगो कार्ड रबड़ी मेवा श्रीखण्ड
- तैयारी का समय: 10 मिनट
- बनाने का समय: 15 मिनट
- सर्विंगः3 लोगों के लिए
कैलोरी 514
सामग्रीः-
शक्कर-स्वादानुसार, दूध-एक किलो, दही-एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच बादाम और पिस्ता तले हुए एक बड़ा चम्मच, दो हापुस आम की कतरन दूध में भीगी केसर चुटकी भर।
विधिः-
कढ़ाही में दूध गर्म कर आधा होने तक उबालें।
गुनगुना होने पर उसका दही जमा दे।
अब जमे हुए दही को मलमल के कपडे में बांधकर एक घंटे तक लटका दे।
कटे हुए आम को मिक्सी में पीसकर गूदा तैयार कर ले।
इसमें बादाम, पिस्ते. शक्कर, इलायची पाउडर, केसर,दही रबड़ी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मैंगो कर्ड रबड़ी मेवा श्रीखण्ड को फ्रिज में ठंडा करके केसर,आम के टुकड़े, बादाम, पिस्ते डालकर ठंडा परोसें।
मैंगो मालपुआ
- तैयारी का समय:-20 मिनट
- बनाने का समय:-15 मिनट
- सर्विंग:- लोगो के लिए
कैलोरी 200
सामग्री:-
आम का गूदा -1/2 कप, गेहूं का आटा-1 कप, मैदा1/4 कप, सूजी-1/4 कप. दूध-15 कप,केसर-12 धागे, इलायची पाउडर-एक चुटकी, चीनी- 1कप, पानी- 1कप, पिस्ता व बादाम कतरन - 1चम्मच, मालपुआ तलने के लिए घी।
विधि:-
एक बर्तन में गेहूं का आटा सूजी और मैदा को मिलाएं।
फिर उसमें इलायची पाउडर आम का गूदा डालकर अच्छे से मिलाते हुए घोल तैयार कर लें।
अब इसे 15 मिनट ढक कर दें।
जब तक चाशनी तैयार कर लें।
अब कढ़ाही में घी गर्म करके चम्मच से घोल डालते हुए मालपुआ सुनहरा होने तक सेकें।
मालपुआ को चाशनी में डालकर एक मिनट के बाद निकाल लें।
एक छलनी पर रख देंगे, ताकि अतिरिक्त चाशनी निकल जाए, बादाम पिस्ता की कतरन से सजाकर परोसें।
मैंगो क्रीमी डेजर्ट
- तैयारी का समय:- 10 मिनट
- बनाने का समय:- 25 मिनट
- सर्विंग:-6 लोगो के लिए मिनट
कैलोरी 250
सामग्रीः-
बिस्किट- एक पैकेट, सूखे मेव (काजू, बादाम और पिस्ता), कॉर्न फ्लोर-दो चम्मच, टूटी फूटी, आम का गूदा- एक कप, दूध-चार कप, चीनी-चार चम्मच, केसर-7-8
विधिः-
एक पैन में दध गर्म करें। जब तक दो कप नहीं रह जाता, उसे उबालते रहें।
इसमें केसर व चीनी मिलाएं।
एक कटोरी में चार चम्मच दूध लेकर कॉर्न फ्लोर मिलाएं।
इसे धीरे-धीरे दूध में डालें और पकाएं।
फिर उसे हिलाते हए ठंडा करें, ताकि उसके ऊपर क्रीम की परत न जमे।
फिर इसमें क्रीम व आम का गूदा डालकर बीटर की सहायता से मिलाएं।
मैंगो क्रीमी कस्टर्ड तैयार है।
एक ट्रे में बिस्किट की एक परत लगाएं।
उस पर कस्टर्ड डालें।
इसके ऊपर सूखे डालकर और दोबारा बिस्किट्स की परत लगाएं व बचा हुआ क्रीमी कस्टर्ड डालें।
आम की स्मूदी
- तैयारी का समय:-10 मिनट
- बनाने का समय:-10 मिनट
- सर्विंग:-2 लोगो के लिए मिनट
कैलोरी 100
सामग्रीः-
2 कप दूध, 1 कप क्रीम, 4 कप दही, 4 कप आम का गूदा, चीनी।
विधिः-
आम को छीलकर उसका गूदा निकाल लें।
इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
अब मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी, दही, क्रीम को अच्छी तरह से पीसकर मिला लें।
अब इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर फिर से पीस लें।
तैयार है आम की ठंडी स्मूदी।
इसे लाल, हरे और नारंगी रंग के चेरी के टुकड़ों से सजाकर बच्चों को परोसें।
उन्हें यह अच्छी लगेगी।
Comments
Post a Comment