ऐसे बनाएं तिल चॉकलेट के लजीज लड्डू

 सामग्री:- 

  • 250 ग्राम भुने हुए तिल, 

  • 250 ग्राम खोवा (मावा). 

  • आधा कप चॉकलेट चिप्स,

  • 250 ग्राम चीनी।

विधिः- 

  1. सबसे पहले भुने हुए तिलों को मिक्सी में हल्का-सा पीस लें। 

  2. फिर चीनी में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं फिर कद्दूकस करके खोवा व पिसा हुआ तिल उसमें मिला दें। 

  3. इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से कुछ चिप्स चिपका कर सजाएं और पेश करें।

Comments

Popular posts from this blog

लड्डू और मौसमी सब्जियां देंगी ताकत

श्रीखंड

तिल मावा रोल्स