हल्दी का साग
सामग्री:-
हल्दी- 250 ग्राम,
दही -250 ग्राम,
हींग-चुटकीभर नमक- स्वादानुसार,
मिर्च पाउडर - दो छोटा चम्मच,
धनिया पाउडर -दो छोटा चम्मच,
अमचूर - एक छोटा चम्मच,
गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच,
देशी घी-दो बड़ा चम्मच।
विधिः-
कच्ची हल्दी अच्छी तरह से धो लें।
जब पानी अच्छे से सूख जाए तो इसे छील लें।
अब सारी हल्दी कद्दूकस कर लें।
एक कड़ाही गर्म करें। इसमें देशी घी डालें।
इसमें हींग और जीरा डालें।
दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
दही को छौंक में डालें और लगातार चलाते रहें।
इसे तब तक चलाना है, जब तक घी ऊपर न आ जाए।
अगर आप दही को लगातार नहीं चलाएंगे तो यह फट जाएगा।
घी ऊपर आने पर सारे मसाले और कच्ची हल्दी भी डाल दें।
कुछ देर पकने दें। तैयार है हैल्दी हल्दी का साग।
Comments
Post a Comment