तिल आटा कुकीज
तैयारी का समय: 10 मिनट
बनाने का समय : 30 मिनट
सर्विंगः 3-4 लोगों के लिए
कैलोरी 62
सामग्री:-
गेहूं का आटा -100 ग्राम,
भुनी मूंगफली - 50 ग्राम,
भुने तिल - 50 ग्राम,
मिल्क पाउडर-25 ग्राम,
चीनी-75 ग्राम,
घी-100 ग्राम और बेकिंग पाउडर आधा चम्मच।
विधि:-
मूंगफली और तिल को बारीक पीस लें।
अब इसमें आटा, मिल्क व बेकिंग पाउडर मिला लें।
घी व चीनी को अच्छी तरह से फेट लें और इसमें आटा का मिश्रण मिलाकर हल्के हाथों से मिलाएं।
जब आटा तैयार हो जाए तो इसे बेलकर मनचाहे आकार में काट लें।
150 डिग्री पर बीस मिनट के लिए बेक करें।
इसे चाय या कॉफी के साथ परोसें।v
Comments
Post a Comment